सीहोर। भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, न्यू बस स्टैंड सीहोर में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम देशभक्ति और उत्साह के वातावरण में आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजीव गुजराती ने गौरवशाली तिरंगा फहराकर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित कांग्रेसजनों ने सामूहिक रूप से 'वंदे मातरमÓ एवं राष्ट्रगान का सस्वर गान कर मातृभूमि को नमन किया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों एवं राष्ट्रनिर्माताओं के योगदान को याद करते हुए देश की एकता और अखंडता के प्रति संकल्प व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी के प्रेरणादायक एवं प्रगतिशील संदेश का वाचन वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम दीप राठौर ने लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस निरंतर संघर्ष करती रहेगी। प्रदेश में भ्रष्टाचार को लेकर पटवारी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था में भ्रष्टाचार व्याप्त है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के लिए सडक़ से लेकर विधानसभा तक संघर्ष को और तेज करने का आह्वान किया।
युवाओं के लिए रोजगार, किसानों की समृद्धि और सामाजिक न्याय को कांग्रेस के संघर्ष का प्रमुख मुद्दा बताते हुए कहा कि इन विषयों को लेकर पार्टी लगातार जनता के बीच आवाज उठाती रहेगी।
संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए आगामी समय में वरिष्ठ नेताओं के अनुभव और युवा कार्यकर्ताओं की ऊर्जा को साथ लेकर कांग्रेस को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने बुधनी, विजयपुर और दतिया के मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं का भी हालिया राजनीतिक घटनाक्रमों और चुनावों में सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
स्वतंत्रता दिवस केवल औपचारिक शुभकामनाओं का अवसर नहीं, बल्कि एक बेहतर, समृद्ध और न्यायपूर्ण मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनहित के मुद्दों को लेकर एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया।
संदेश के माध्यम से लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के साथ प्रदेश की प्रगति के लिए निरंतर संघर्ष का आह्वान किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया गया तथा मिठाइयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसजन, पार्षदगण, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने एकजुट होकर देश की अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों और प्रगति की रक्षा करने तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने का दृढ़ संकल्प लिया। कार्यक्रम का माहौल राष्ट्रभक्ति और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एकजुटता से ओतप्रोत रहा।

0 Comments