कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे जी के कथित अपमान के विरोध में सीहोर जिला कांग्रेस का पैदल मार्च, बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष जताया आक्रोश यह समानता और संविधान में विश्वास रखने वालों का अपमान-राजीव गुजराती


सीहोर। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे के कार्यक्रम के बाद कार्यक्रम स्थल को गंगाजल से धोकर कथित रूप से 'शुद्धिकरणÓ किए जाने के विरोध में सीहोर जिला कांग्रेस कमेटी ने पैदल मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं ने इस घटना को सामाजिक भेदभाव और संकीर्ण मानसिकता का प्रतीक बताते हुए भाजपा एवं आरएसएस से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।

-----------------------

राजीव गुजराती के नेतृत्व में निकला पैदल मार्च


जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजीव गुजराती के नेतृत्व एवं सीहोर विधानसभा प्रभारी श्री दिनेश मेघानी की विशेष उपस्थिति में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित हुए। यहां से कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाला, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए भारत माता की प्रतिमा एवं संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष पहुंचा। यहां कांग्रेसजनों ने कथित 'शुद्धिकरणÓ की घटना के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

----------------

बोले राजीव गुजराती—यह समानता और संविधान में विश्वास रखने वालों का अपमान


प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि श्री मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान केवल कांग्रेस का नहीं, बल्कि उन सभी नागरिकों का अपमान है जो समानता, लोकतंत्र और संविधान में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि किसी कार्यक्रम स्थल को गंगाजल से 'शुद्धÓ करने की मानसिकता समाज में जाति और भेदभाव की सोच को दर्शाती है। कांग्रेस ऐसी मानसिकता का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करती रहेगी।


उन्होंने भाजपा और आरएसएस से इस घटना के लिए देश एवं दलित समाज से माफी मांगने की मांग की।

----------------------

हाथों में तख्तियां, गूंजे विरोध के नारे


विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर शामिल हुए। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, पार्षदगण, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एनएसयूआई के पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं के हाथों में विरोध संबंधी तख्तियां थीं और 'मल्लिकार्जुन खरगे जी का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तानÓ जैसे नारे लगाए गए।


कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश में सामाजिक समानता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पार्टी लगातार आवाज उठाती रहेगी। विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुटता के साथ भेदभाव की राजनीति के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

इस मौके पर रशीद भाई नेताजी, प्रीतम दयाल चौरसिया, राजेन्द्र वर्मा, राजाराम बड़े भाई, जफर लाला, रमेश गुप्ता, विवेक राठौर, घनश्याम यादव, इररीश मंसूरी, जगदीश चौहान, मजीद अंसारी, गुलाब बाई ठाकुर, इरफान लाला, मुकेश ठाकुर, नरेन्द्र खंगराले, सौभाल सिंह, राजा राय, सोहेल मिर्जा, घनश्याम जांगड़ा, प्रेमनारायण परमार, दिनेश भेरवे, सनब्बर भाई, नईम उद्दीन, के.के.रिछारिया, तुलसी राजकुमार राठौर, भगत सिंह तोमर, कमलेश चाण्डक, पंकज शर्मा, आसिफ अंसारी, असरफ अली, संतोष मालवीय, विनीत गोयल, राहुल ठाकुर, मोनू शर्मा, उमेश रावत, ममता शर्मा, तनिष्क त्यागी, मनीष मेवाड़ा, शुभम त्यागी, राहुल गोस्वामी, विवेक टांक, अभिषेक लोधी, प्रवेश परिहार, अनुभव सेन, अरबाज खान, ओम सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थ्ति रहे।


Post a Comment

0 Comments