इशातुल मदरसा में स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय चेतना एवं सामान्य ज्ञान क्विज प्रतियोगिता आयोजित


मन्नाखेड़ा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सीहोर जिला मुख्यालय के ग्राम मन्नाखेड़ा में राष्ट्रीय चेतना एवं सामान्य ज्ञान पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मदरसे के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा एवं सामान्य ज्ञान का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले तीन छात्रों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं अन्य प्रतिभागी छात्रों को भी पारितोषिक देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर छात्रों को राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता तथा स्वतंत्रता संग्राम के गौरवपूर्ण इतिहास के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय चेतना और एकता की भावना को जागृत करना था।

आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता एवं जागरूकता कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


Post a Comment

0 Comments