सीहोर। दुर्गा भैरव मंदिर समिति शुगर फैक्ट्री एवं समाजसेवी राजेश मेवाड़ा के नेतृत्व में नीलकंठ से नर्मदा जी का पवित्र जल लेकर भव्य कावड़ यात्रा निकाली गई। करीब 300 कावड़ यात्री तीन दिन की यात्रा पूरी कर सीहोर पहुंचे। शहर में प्रवेश के दौरान जगह-जगह नागरिकों और श्रद्धालुओं ने कावड़ यात्रियों का पूजन-अर्चन एवं पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया।
रिसोर्ट चौराहे पर समाजसेवी अखिलेश राय एवं समाजसेवी अरुणा राय (भाभी जी) ने कावड़ यात्रा का पूजन-अर्चन कर स्वागत किया। इस दौरान सनी महाजन सहित अन्य नागरिकों ने भी कावड़ यात्रियों का स्वागत किया। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने भूतेश्वर मंदिर पहुंचकर कावड़ यात्रियों का स्वागत किया।
इंदौर नाके पर बलराम कुशवाहा, रामचंद्र पटेल, लक्ष्मीनारायण कुशवाहा सहित सर्व समाज के लोगों ने कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा के दौरान पूरे शहर में श्रद्धा एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला।
भूतेश्वर मंदिर में किया भगवान शिव का जलाभिषेक
नीलकंठ से नर्मदा जी का पवित्र जल लेकर सीहोर पहुंचे कावड़ यात्रियों ने भूतेश्वर मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं ने नगर की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
कावड़ यात्रा में अशोक कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, बिरजू कुशवाहा, दिन्नू कुशवाहा, लीला कुशवाहा, कल्लू कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, चांद सिंह मेवाड़ा, रमेश राय, बनी सिंह प्रजापति, अमन मेवाड़ा, दक्ष प्रजापति, हरीश विश्वकर्मा एवं राकेश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।
दुर्गा भैरव मंदिर समिति एवं समाजसेवी राजेश मेवाड़ा के नेतृत्व में निकली इस कावड़ यात्रा का शहरवासियों ने जगह-जगह स्वागत कर धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

0 Comments