कृषि विस्तार अधिकारियों की कलमबंद हड़ताल शुरू, ई-अटेंडेंस के विरोध में आंदोलन


सीहोर। मध्यप्रदेश कृषि विस्तार अधिकारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर कृषि विस्तार अधिकारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू कर दिया है। आंदोलन के तहत अधिकारियों ने कलमबंद हड़ताल शुरू करते हुए द्ग॥क्ररूस् प्रणाली में ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता का विरोध किया है। संघ ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।

संघ की प्रमुख मांगों में द्ग॥क्ररूस् प्रणाली में कृषि विस्तार अधिकारियों के लिए ई-अटेंडेंस की अनिवार्यता समाप्त कर पूर्व व्यवस्था के अनुसार उपस्थिति व्यवस्था लागू करना, कृषि विस्तार अधिकारी संवर्ग को वर्तमान 2400 के स्थान पर 2800 ग्रेड पे प्रदान करना तथा अतिरिक्त केंद्र भत्ते को ₹500 से बढ़ाकर ₹5,000 प्रतिमाह करना शामिल है।

कृषि विस्तार अधिकारियों का कहना है कि उनका अधिकांश कार्य मैदानी एवं भ्रमण आधारित है। अधिकारियों को किसानों के खेतों, गांवों तथा विभिन्न शासकीय गतिविधियों में जाकर कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन, नवीन कृषि तकनीकों के प्रचार-प्रसार और किसानों की समस्याओं के निराकरण का कार्य करना पड़ता है। ऐसे में द्ग॥क्ररूस् प्रणाली के माध्यम से अनिवार्य ई-अटेंडेंस में व्यावहारिक कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं।

संघ ने स्पष्ट किया है कि आंदोलन के दौरान कृषि विस्तार अधिकारियों द्वारा सभी कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं और मैदानी कार्य की प्रकृति को देखते हुए ई-अटेंडेंस की व्यवस्था में आवश्यक बदलाव किया जाना जरूरी है।

कृषि विस्तार अधिकारी संघ के जिला अध्यक्ष लाड़सिंह बकोदिया ने शासन से मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक एवं सकारात्मक विचार करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई कर आदेश जारी करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों का समाधान नहीं किया जाता, तब तक संघ का आंदोलन जारी रहेगा।


Post a Comment

0 Comments