सीहोर। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज सीहोर शहर में टाउन हॉल से अटल चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक यात्रा में सहभागिता की और राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान एवं गौरव का प्रदर्शन किया।
तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा मार्ग देशभक्ति के नारों और तिरंगे की शान से सराबोर नजर आया। यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कहा की तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से हम देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प ले रहे हैं। विधायक सुदेश राय ने कहा की तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब सीहोरवासियों की राष्ट्रभक्ति और एकता का प्रतीक है। हमें अपने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के साथ देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा की तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति हमारे सम्मान और समर्पण की अभिव्यक्ति है।सीहोर की जनता ने जिस उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में सहभागिता की, वह निश्चित रूप से गौरव का विषय है।हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से हम प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज के सम्मान और देशभक्ति की भावना से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। हम सभी मिलकर 'हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा के संकल्प को साकार करें और देश की एकता एवं अखंडता को और मजबूत बनाएं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने नागरिकों से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में इस अवसर पर कलेक्टर बाला गुरु के, सीहोर एसपी सोनाक्षी सक्सेना, एसडीएम तन्मय वर्मा, जसपाल अरोरा, के साथ सभी पार्षद गण एवं पदाधिकारी,एवं शहरवासी मौजूद थे


0 Comments