बुंदेलखंड सेन समाज सामुदायिक भवन का हुआ भव्य लोकार्पण


सीहोर। आईटीआई कॉलेज, बुढ़वार रोड ललितपुर में नवनिर्मित बुंदेलखंड सेन समाज सामुदायिक भवन का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बुंदेलखंड सेन समाज के प्रांताध्यक्ष रामगोपाल सेन ने आतिथ्य के रूप में संबोधित करते हुए समाज की एकजुटता एवं विकास के लिए सभी से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

समारोह में विधायक रामरतन कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन, भूमिदानदाता नरेन्द्र कडक़ी, राष्ट्रीय अध्यक्ष सेन समाज झांसी राकेश सेन, रज्जू भैया बीना, ललितपुर अध्यक्ष सुमंत कुमार सेन, महामंत्री प्रदीप केतवाले, कोषाध्यक्ष सहित समाज के हजारों लोग उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में प्रांताध्यक्ष रामगोपाल सेन ने सामुदायिक भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराने वाले भूमिदानदाता नरेन्द्र कडक़ी एवं भवन निर्माण में सहयोग करने वाले सभी समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने उन लोगों से भी भवन निर्माण में सहयोग करने की अपील की, जो अब तक सहयोग नहीं कर पाए हैं।

प्रांताध्यक्ष सेन ने विधायक रामरतन कुशवाहा से सामुदायिक भवन की भूमि पर बाउंड्रीवॉल निर्माण कराने का विनम्र अनुरोध किया। विधायक ने इस मांग को स्वीकार करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। इस पर प्रांताध्यक्ष रामगोपाल सेन ने विधायक का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में उपस्थित समाज के पदाधिकारियों एवं समाजबंधुओं ने प्रांताध्यक्ष रामगोपाल सेन द्वारा दिए गए संबोधन की सराहना की। समारोह को विधायक रामरतन कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन, भूमिदानदाता नरेन्द्र कडक़ी, राजेन्द्र सेन बीना तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष सेन समाज झांसी राकेश सेन ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन बुंदेलखंड जिला सेन समाज के महामंत्री सुमंत कुमार सेन ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिलाध्यक्ष महेंद्र सविता (मोनू भैया) ने किया। इस अवसर पर विशाल सेन जी महाराज के भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने प्रसादी ग्रहण की।

Post a Comment

0 Comments