सीहोर, 20 अगस्त, 2026 कलेक्टर श्री बालागुरू के. की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने, यातायात व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुगम बनाने तथा सड़क सुरक्षा से जुड़े विषयों की समीक्षा की गई। एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने भी सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर ने दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर उनके रेक्टिफिकेशन की कार्रवाई निरंतर जारी रखने तथा सड़क दुर्घटनाओं का प्रतिमाह विश्लेषण कर रिपोर्ट सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सभी सड़क निर्माण एजेंसियों को सड़कों का सर्वे कर आवश्यक संकेतक बोर्ड, रोड साइनेज एवं सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुल-पुलियाओं की नियमित जांच तथा क्षतिग्रस्त होने पर तत्काल सुधार कार्य कराने को कहा। वर्षाकाल में जलमग्न होने वाले पुल-पुलिया पर बैरिकेडिंग एवं आवश्यकतानुसार सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को कैशलेस उपचार सुविधा का प्रभावी लाभ दिलाने तथा मृतकों एवं घायलों के राहत प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहगीरों को प्रोत्साहन राशि देने तथा प्रधानमंत्री की राहवीर योजना के तहत मिलने वाले प्रोत्साहन एवं सम्मान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
ओवरस्पीडिंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर नियमित चालानी कार्रवाई, गंभीर मामलों में ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन तथा हाईवे एवं प्रमुख मार्गों पर नियमित निगरानी के निर्देश दिए गए। सीहोर शहर में यातायात बाधित करने वाले अतिक्रमण चिन्हित कर संबंधित विभागों को समन्वय से कार्रवाई करने को कहा गया। उन्होंने ने आमजन में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा संबंधित विभागों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला वन मंडलाधिकारी सुश्री अर्चना पटेल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित

0 Comments