सीहोर, 19 अगस्त 2026 सीहोर जिला जेल में एसडीईआरएफ की टीम द्वारा जेल स्टॉफ एवं बंदियों को आपदा प्रबंधन, बचाव कार्य तथा जीवन रक्षक कौशल का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान आपदा की स्थिति में सुरक्षित बचाव, राहत कार्य और आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों के संबंध में जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में सीपीआर सहित प्राथमिक जीवन रक्षक उपायों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। एसडीईआरएफ के प्रशिक्षकों ने आपदा अथवा किसी आकस्मिक घटना के दौरान धैर्य बनाए रखते हुए त्वरित एवं प्रभावी ढंग से बचाव कार्य करने के तरीकों से जेल स्टॉफ एवं बंदियों को अवगत कराया। इस दौरान जेल अधीक्षक सुश्री प्रतिभा पटेल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
.jpeg)
0 Comments