सीहोर, 20 अगस्त, 2026 सीहोर जिला जेल में स्वास्थ्य परीक्षण एवं विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश श्री संजीव कुमार अग्रवाल ने किया। शिविर में जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ डॉक्टर्स द्वारा जेल के 317 बंदियो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और निःशुल्क दवाईयां वितरित की गई। प्रधान जिला न्यायाधीश ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य जेल के भीतर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना एवं विधिक सेवा योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है। उन्होंने जेल का निरीक्षण भी किया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह ने जेल लोक अदालत, प्ली बारगेनिंग एवं विधिक सहायता एवं सलाह योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। शिविर में लीगल एड डिफेंस काउंसिल कुमारी एकता सेन द्वारा बंदियो के प्रकरणों में पेशियों तथा अद्यतन स्थिति से अवगत कराया गया। विधिक परामर्श प्रदान किया गया तथा विधिक सहायता हेतु इच्छुक बंदियों की जानकारी भी ली गई। इस दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री अरविंद सिंह गुर्जर, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री फारूक अहमद सिद्दीकी, जेल अधीक्षक सुश्री प्रतिभा पटेल सहित जिला चिकित्सालय की टीम उपस्थित थी।
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments