सीहोर, 18 अगस्त 2026 अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने सीहोर जिला पंचायत परिसर से चलित पुस्तकालय (रीडिंग वैन) को हरी झंडी दिखाकर रीडिंग कैंपेन का शुभारंभ किया। यह रीडिंग वैन आगामी पाँच दिनों तक जिले के सभी विकासखंडों का भ्रमण करेगी तथा पठन अभियान के अंतर्गत बच्चों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के बीच जनजागरूकता फैलाने का कार्य करेगी। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती शीलू शर्मा, डीपीसी श्री आरआर उइके, मिशन अंकुर के श्री सुमन स्वर्णकार, श्री सुमित साध तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
एफएलएन कक्षा का सीईओ ने किया निरीक्षण
रीडिंग कैंपेन के अंतर्गत जिला पंचायत सीईओ श्रीमती सर्जना यादव ने सीहोर स्थित शासकीय सांदीपनि मनुबेन स्कूल की एफएलएन कक्षा का भ्रमण भी किया। उन्होंने बच्चों के साथ कहानी वाचन एवं स्टोरी टेलिंग गतिविधियों में सहभागिता कर रोचक संवाद किया। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि रीडिंग कैम्पेन को केवल एक सीमित अवधि की गतिविधि न बनाकर बच्चों के दैनिक कक्षा शिक्षण का अभिन्न हिस्सा बनाया जाए। बच्चे कहानियों के माध्यम से सहजता से सीखते हैं और चर्चा उनके चिंतन, कल्पनाशीलता तथा तार्किक सोच को व्यापक बनाती है।
0 Comments