सीहोर, 18 अगस्त 2026 अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में सीहोर जिले के सभी स्कूलों में 18 अगस्त से 8 सितम्बर तक रीडिंग कैम्पेन का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष अभियान की थीम मेरे शब्द, मेरी कहानी" रखी गई है। अभियान के सफल संचालन के लिए कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने जिले के सभी शिक्षकों एवं अधिकारियों को वीडियो के माध्यम से संदेश प्रेषित किया है।
कलेक्टर ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य केवल बच्चों को पढ़ना सिखाना नहीं, बल्कि उन्हें अपनी बात रखने, प्रश्न पूछने और कहानियों के माध्यम से सीखने के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि पुस्तकें बच्चों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं तथा कहानी वाचन एवं चर्चा से उनका चिंतन और आत्मविश्वास विकसित होता है। उन्होंने सभी शिक्षकों से अधिक से अधिक विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को अभियान से जोड़ने का आह्वान किया है। साथ ही जिला स्तर पर निर्धारित गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

0 Comments