शहर के चर्च मैदान पर ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता सीहोर रेड ने सीहोर ग्रीन को 1-0 से हराया



सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में खेली जा रही ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में मंगलवार की शाम को दो मैच खेले गए। इसमें पहला मैच सीहोर रेड और सीहोर ग्रीन के मध्य कांटे का मुकाबला खेला गया। इस मैच में सीहोर रेड की टीम ने सीहोर ग्रीन को 1-0 से हराया। दूसरा मैच सीहोर क्लब और सीहोर बाइज के मध्य खेला गया। इसमें सीहोर बाइज की टीम ने 2-0 से जीत हासिल की। इस दौरान विठलेश सेवा समिति के व्यवस्थापक पंडित समीर शुक्ला, एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि पहल मुकाबला सीहोर रेड और सीहोर ग्रीन के मध्य खेला गया। इस मैच में सीहोर रेड की ओर से स्ट्राइकर दिव्यांश ने मैच के अंतिम समय में गोल कर अपनी टीम को विजय दिलाई। इसके अलावा एक अन्य मुकाबला सीहोर बाइज और सीहोर क्लब के मध्य खेला गया। इसमें सीहोर बाइज की टीम ने सीहोर क्लब को 2-0 से हराया। सीहोर बाइज की ओर से युवराज ने 2 गोल किए। 


Post a Comment

0 Comments