शांति समिति की बैठक आयोजित

सीहोर, 13 अगस्त, 2026    जिले में आगामी त्योहारों मिलाद उन नबी, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, गणेशोत्सव, श्वेतांबर-दिगंबर जैन धर्म पर्युषण महापर्व, अनंत चतुर्दशी, नवरात्रारम्भ, विजयादशमी, वाल्मीकि जयंती, विद्यासागर जयंती, दीपावली, गुरु नानक जयंती, क्रिसमस डे आदि त्योहारों को शांति पूर्वक मनाये जाने के लिए अपर कलेक्टर श्री बृजेश सक्सेना की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी सभी पर्वों पर सीहोर नगर तथा जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक समारोह के दौरान व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। एएसपी डॉ प्रशांत चौबे सहित अन्य अधिकारी एवं शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments