मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत वाराणसी-गया की तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन आमंत्रित

सीहोर, 25 अगस्त, 2026    शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत सीहोर जिले से वैष्णो वाराणसी-गया तीर्थ यात्रा के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह यात्रा 29 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। योजना के तहत विगत 13 जून से 18 जून 2026 तक वरिष्ठ नागरिकों को वैष्णोदेवी की तीर्थ यात्रा कराई जा चुकी है। इस बार योजना के तहत वाराणसी-गया की तीर्थ यात्रा कराई जा रही है।

     यात्रा के लिए पात्र वरिष्ठ नागरिकों जिनकी आयु 60 वर्ष या उनसे अधिक है उसे आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। महिलाओं के लिए 2 वर्ष की छूट है तथा वरिष्ठ नागरिक आयकरदाता नहीं होने चाहिए। इच्छुक आवेदक 18 सितंबर 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन विभागीय वेबसाइट https://dharmasva.mp.gov.in पर किया जा सकता है। इसके साथ ही आवेदन संबंधित नगर पालिका, नगर परिषद अथवा जनपद पंचायत कार्यालय में जमा करना होगा।

     यात्रा के लिए निर्धारित कोटे से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर यात्रियों का चयन कम्प्यूटरीकृत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही 65 वर्ष से अधिक आयु के एकल यात्रियों को एक सहायक साथ ले जाने की पात्रता होगी। इच्छुक आवेदक निर्धारित समय-सीमा में अपने आवेदन निकटतम नगर पालिका, नगर परिषद अथवा जनपद पंचायत कार्यालय में जमा करें।

Post a Comment

0 Comments