सीहोर, 25 अगस्त 2026 शासन के निर्देशानुसार अनुसूचित जाति प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत शैक्षणिक वर्ष 2022-23, 2023-24 एवं 2024-25 के नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन और आवास सहायता के लिए 15 अगस्त से 30 अगस्त तक MPTAASC Portal एवं NIC 2.0 Portal खोला गया है। नर्सिंग पाठ्यक्रम सहित अन्य सभी पाठ्यक्रमों के फिट पायी गयी संस्थाओं के ऐसे पात्र विद्यार्थी जो इन सत्रों की छात्रवृत्ति हेतु अभी तक आवेदन नहीं कर पाये हैं वे आवेदन कर सकते हैं।
0 Comments