ओरछा में आयोजित प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में शामिल होंगे जसपाल सिंह अरोरा, रवाना हुए


सीहोर। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सीहोर जिला पंचायत एवं सीहोर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ओरछा में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में शामिल होंगे। कार्यसमिति में शामिल होने के लिए वे ओरछा के लिए रवाना हुए। वे 30 एवं 31 अगस्त को दो दिनों तक ओरछा में रहेंगे। उन्होंने बताया कि श्रीराम लला की नगरी ओरछा में होने जा रही प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस दौरान विभिन्न मुद्दों एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर चर्चा होगी।


Post a Comment

0 Comments