प्रमुख सचिव ने कान्या खेड़ी परियोजना का किया निरीक्षण


सीहोर, 29 अगस्त 2026   जल संसाधन विभाग के प्रमुख सचिव श्री संदीप यादव ने कान्या खेड़ी परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना के विभिन्न कार्यों एवं गतिविधियों का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया तथा अधिकारियों से परियोजना की प्रगति और वर्तमान स्थिति की जानकारी प्राप्त की।


प्रमुख सचिव ने परियोजना से संबंधित कार्यों निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए परियोजना के कार्यों में गति लाने तथा संबंधित व्यवस्थाओं को बेहतर तरीके से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Post a Comment

0 Comments