मनोज शर्मा ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार संभाला तत्कालीन पार्षद नरेन्द्र खंगराले ने साथियों सहित पुष्पमालाओं से किया स्वागत


सीहोर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित सीहोर में मनोज शर्मा द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) के पद पर पदभार ग्रहण करने पर बैंक परिसर में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर तत्कालीन पार्षद नरेन्द्र खंगराले जाटव दलित चिंतक ने अपने साथियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक पहुंचे और मनोज शर्मा का पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस दौरान नरेन्द्र खंगराले ने कहा कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक जिले के किसानों, सहकारी समितियों एवं आम नागरिकों से सीधे जुड़ी महत्वपूर्ण संस्था है। बैंक के माध्यम से किसानों एवं सहकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विभिन्न बैंकिंग सुविधाएं एवं योजनाओं का लाभ मिलता है। ऐसे में मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में मनोज शर्मा के अनुभव एवं कार्यकुशलता का लाभ बैंक को मिलेगा तथा बैंक की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी।

श्री खंगराले ने मनोज शर्मा के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में बैंक किसानों एवं खाताधारकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ेगा। साथ ही बैंक से जुड़े कर्मचारियों एवं अधिकारियों जनप्रितिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई।


पदभार ग्रहण करने के उपरांत मनोज शर्मा ने स्वागत के लिए नरेन्द्र खंगराले तथा उनकी टीम एवं उपस्थित सभी साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बैंक से जुड़े सभी ग्राहकों, किसानों एवं सहकारी संस्थाओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने बैंक की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने तथा शासन एवं सहकारिता विभाग की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए पूरी जिम्मेदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने की बात कही।

कार्यक्रम में नरेन्द्र खंगराले के साथ अनेक कार्यकर्ता, समर्थक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments