जन्मदिन पर निकली भव्य कांवड़ यात्रा, 400 से अधिक श्रद्धालुओं ने कुबेरेश्वर धाम पहुंचकर किया जलाभिषेक


सीहोर। समाजसेवी एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष राजेश मेवाड़ा के जन्मदिन के अवसर पर खड़े हनुमान मंदिर के समीप से वार्ड क्रमांक 25 एवं शहर के विभिन्न क्षेत्रों से भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में 400 से अधिक माता-बहनों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।


कांवड़ यात्रा श्रद्धा और भक्ति के साथ कुबेरेश्वर धाम पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ को पवित्र जल अर्पित कर विधि-विधान से अभिषेक किया। इस दौरान हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया।


इस अवसर पर राजेश मेवाड़ा ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके जन्मदिन के अवसर पर इतनी बड़ी संख्या में माता-बहनों और बच्चों का कांवड़ यात्रा में शामिल होना उनके लिए सौभाग्य और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा, “मैं इस स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग के लिए सभी माता-बहनों एवं बच्चों का जीवनभर आभारी रहूंगा।”


उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में एकता, भाईचारे और धार्मिक भावना को बढ़ावा मिलता है। कांवड़ यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं के प्रति उन्होंने हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।


Post a Comment

0 Comments