सीहोर, 17 अगस्त 2026 सीहोर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगाठ के अवसर पर स्वर समूह गान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रोहिताश्व कुमार शर्मा ने "वंदे मातरम्" के अर्थ एवं भावार्थ को अत्यंत सरल, सहज एवं संक्षिप्त शब्दों में विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि वंदे मातरम् का मूल भाव अपनी मातृभूमि को नमन करना तथा उसके प्रति प्रेम, सम्मान, कृतज्ञता एवं समर्पण व्यक्त करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को समझाया कि राष्ट्रप्रेम केवल शब्दों तक सीमित न होकर हमारे आचरण, कर्तव्य एवं समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व में भी परिलक्षित होना चाहिए।
इस अवसर पर श्री मांगीलाल ठाकुर ने भी भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय चेतना एवं वंदे मातरम् की भावना का महत्व बताते हुए विद्यार्थियों को देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाने तथा राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में श्रीमती राजकुमारी वर्मा एवं उनके सहयोगी साथियों द्वारा राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" का आवपूर्ण एवं स्वरबद्ध समूह गायन प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी डॉ. तृप्ता झा, श्री अभय ठाकुर सहित प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments