उद्योग आयुक्त ने सीहोर में किया औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण

 


सीहोर,14 अगस्त,2026      मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत उद्योग विभाग के आयुक्त श्री दिलीप कुमार ने सीहोर के पचामा स्थित औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया। औद्योगिक इकाइयों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने उद्यमियों से संवाद किया एवं उद्यमियों द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण के संबंध में महाप्रबंधक श्री अनुराम वर्मा और लघु उद्योग निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण भी किया। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र इछावर एवं निर्माणाधीन औद्योगिक क्षेत्र का भी अवलोकन किया और उद्यमियों से चर्चा की। उन्होंने डीटीआईसी कार्यालय का भी निरीक्षण किया और सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई के प्रकरणों की समीक्षा की।  

Post a Comment

0 Comments