सीहोर 29 अगस्त 2026 अपर कलेक्टर श्री बृजेश सक्सेना ने श्यामपुर तहसील के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय में संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय के विभिन्न कक्षों, अभिलेखों के रखरखाव तथा आमजन से संबंधित कार्यों की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान एडीएम ने अधिकारियों-कर्मचारियों को कार्यालयीन कार्यों का व्यवस्थित एवं समयबद्ध तरीके से संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन को राजस्व संबंधी सेवाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने तथा कार्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार श्री संतराव देशमुख, लोक सेवा प्रबंधक श्री विजय बामकले, सहायक संचालक हथकरघा श्री आकाश गोयल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

0 Comments