पीएम स्वनिधि पखवाड़ा के अंतर्गत स्ट्रीट वेंडर्स एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं का प्रशिक्षण आयोजित

सीहोर, 05 अगस्त 2026    प्रधानमंत्री स्वनिधि पखवाड़ा के अंतर्गत सीहोर शहरी आजीविका केंद्र द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रिसं राठौर ने हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा भी गुणवत्ता मानकों एवं उपभोक्ता जागरूकता संबंधी महत्वपूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

     शहरी आजीविका केंद्र के डायरेक्टर श्री अमोल पोहेकर ने जानकारी देते हुए बताया कि शीघ्र ही महिलाओं एवं पथ विक्रेताओं के लिए एक विशेष ई-कॉमर्स ऐप लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए शहरी आजीविका केंद्र में पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है, जिससे हितग्राही अपने उत्पादों एवं सेवाओं को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से व्यापक बाजार तक पहुंचा सकेंगे। प्रशिक्षण में श्री कमलेश राठौर, श्री लोकेन्द्र वर्मा, श्री नितिन तिवारी, श्रीमती जागृति चौहान, श्रीमती अंजू खरे, श्री प्रकाश राठौर, श्री गोपाल यादव सहित शहरी आजीविका केंद्र के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments