छात्रसंघ चुनाव के हाईकोर्ट के निर्देश का एनएसयूआई ने किया स्वागत, प्रत्यक्ष प्रणाली से चुनाव की मांग एनएसयूआई का सघन सदस्यता अभियान प्रारंभ पोस्टर का हुआ विमोचन


सीहोर। जबलपुर हाईकोर्ट द्वारा मध्यप्रदेश में सितंबर के प्रथम सप्ताह तक छात्रसंघ चुनाव कराने के निर्देश का एनएसयूआई ने स्वागत किया है। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष हरिओम सिसोदिया की अध्यक्षता एवं यूवक कांग्रेस अयक्ष देवेन्द्र ठाकुर की उपस्थिति में प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से वार्ता कर इसे प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राओं की लोकतांत्रिक आवाज की जीत बताते हुए सरकार से प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की।

सिसोदिया ने कहा कि प्रत्यक्ष प्रणाली में विद्यार्थी सीधे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं सहसचिव का चुनाव कर सकेंगे, जबकि अप्रत्यक्ष प्रणाली में केवल कक्षा प्रतिनिधियों के माध्यम से पदाधिकारियों का चयन होता है। उन्होंने कहा कि पिछले करीब 10 वर्षों से छात्रसंघ चुनाव नहीं होने से छात्र राजनीति और युवाओं के नेतृत्व विकास को नुकसान पहुंचा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कई शिक्षण संस्थानों में सत्ता समर्थित छात्र संगठनों को संस्थागत संरक्षण मिलने से छात्र हितों की आवाज प्रभावित होती है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई की लड़ाई किसी सामान्य छात्र या कार्यकर्ता से नहीं, बल्कि छात्र अधिकारों की अनदेखी करने वाली व्यवस्थाओं और छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ है।


हरिओम सिसोदिया ने कहा कि एनएसयूआई लोकतांत्रिक तरीके से छात्रों के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहेगी। इसी क्रम में सीहोर में एनएसयूआई का सदस्यता अभियान भी शुरू किया गया है, जिसके तहत कार्यकर्ता महाविद्यालयों में छात्रों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगे।


एनएसयूआई ने राज्य सरकार से हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए सितंबर के प्रथम सप्ताह में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग की है।

इस अवसर पर एनएसयूआई सदस्यता अभियान का पोस्टर का विमोचन करते हुए बताया कि आज से एनएसयूआई सीहोर इकाई द्वारा सदस्यता अभियान भी प्रारम्भ किया जा रहा है। संगठन के कार्यकर्ता महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय में पहुंचकर छात्रों से संवाद करेगें, उनकी समस्या सुनेगें तथा उन्हें छात्र अधिकारों और छात्र संघ चुनाव के महत्व से अवगत करायेगें।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कृष्णकांत रिछारिया, तुलसी राजकुमार राठौर, भगत सिंह तोमर, यश यादव, तनीष त्यागी, विक्की विश्वकर्मा, अनुभव सेन ,दिव्यांश मालवीय ,शुभम् त्यागी, विष्णु मालवीय सहित एनएसयूआई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments