नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता सम्पन्न


सीहोर। कन्या शिक्षा परिसर, सीहोर (सूर्या फाउंडेशन द्वारा संचालित) में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत छात्राओं के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालय में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश देना था।

विद्यालय की छात्राओं ने शिक्षक श्री जितेंद्र विश्वकर्मा जी के मार्गदर्शन मे उत्साहपूर्वक प्रतियोगिता में भाग लिए और नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए। विद्यालय की छात्रा करुणा अहोरिया ने अपने भाषण में नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं संस्कारित जीवन अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्राचार्या डॉ. विनीत गाबा जी सहित सभी शिक्षकों ने सभी प्रतिभागियों की सराहना की तथा छात्राओं को नशा मुक्ति का संदेश अपने परिवार और समाज तक पहुँचाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक श्री अमित दुबे जी द्वारा किया गया l

Post a Comment

0 Comments