बाढ़ प्रभावितों के हक और न्याय के लिए कांग्रेस निकालेगी 'राहत पैकेज पदयात्रा


सीहोर। सीहोर विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में आई बाढ़ से करीब चार दर्जन गांव प्रभावित हुए हैं। बाढ़ के कारण अनेक परिवारों के मकान, फसल, अनाज, दुकानों और पशुधन को भारी नुकसान पहुंचा है। प्रभावित परिवारों को राहत दिलाने और विशेष राहत पैकेज की मांग को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेतृत्व में 19 अगस्त को अहमदपुर से श्यामपुर तक 'राहत पैकेज पदयात्राÓ निकाली जाएगी।

पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़े होने तथा उनकी समस्याओं को प्रशासन एवं शासन तक पहुंचाने का प्रयास करेगी। कांग्रेस ने क्षेत्रवासियों से पदयात्रा में शामिल होकर बाढ़ प्रभावितों के हक और न्याय की आवाज बुलंद करने की अपील की है।

पदयात्रा का प्रथम चरण बुधवार 19 अगस्त को प्रात: 9 बजे अहमदपुर से प्रारंभ होकर वनखेड़ा और चरनाल पहुंचेगा। इसके बाद विश्राम किया जाएगा। पदयात्रा का द्वितीय चरण दोपहर 12 बजे छतरी से प्रारंभ होकर सोठी होते हुए श्यामपुर पहुंचेगा।

पदयात्रा का एक दिवसीय समापन श्यामपुर तहसील कार्यालय पर दोपहर 2 बजे होगा। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं बाढ़ प्रभावित परिवारों द्वारा तहसील कार्यालय का घेराव कर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए विशेष राहत पैकेज उपलब्ध कराने सहित प्रभावितों को उचित सहायता एवं न्याय दिलाने की मांग की जाएगी।

कांग्रेस ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पदयात्रा में शामिल होने की अपील की है।


Post a Comment

0 Comments