सीहोर, 07 अगस्त, 2026 मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के मुख्य अभियंता श्री शैलेन्द्र शुक्ला एवं परियोजना प्रबंधक श्री सुबोध जैन ने नगर परिषद जावर की निर्माणाधीन पेयजल योजना का निरीक्षण किया। उन्होंने सर्वप्रथम दूधी नदी पर निर्माणाधीन इंटेक वेल का अवलोकन किया। जल संसाधन विभाग द्वारा निर्मित डैम के नाला क्लोजिंग कार्य प्रगति की समीक्षा की और लेबर कैंप का निरीक्षण कर श्रमिकों से चर्चा की तथा उनके नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही संविदाकार को मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, रेलिंग एवं पेंटिंग सहित शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने नगर परिषद जावर स्थित निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र एवं योजना अंतर्गत निर्माणाधीन 250 किलोलीटर क्षमता के उच्च जलाशय का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने पौधारोपण भी किया।

0 Comments