सीहोर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समय से संगठन को मजबूत करने और नागरिकों में देश भक्ति भावना जगाने के उद्देश से कांग्रेस सेवादल की ऐतिहासिक परंपरा अनुसार एवं आर.एस.एस. की शाखाओं के जवाब मे माह के अंतिम रविवार को खजुरिया बंगला सीहोर मे कांग्रेस सेवादल जिला सीहोर के अध्यक्ष नरेंद्र खंगराले जाटव दलित चिंतक द्वारा ध्वजवंदन कार्यक्रम रखा गया । श्यामपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामनारायण शर्मा द्वारा वंदे मातरम और राष्ट्रीयगान कार्यक्रम के दौरान पुरे अनुशासन के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फेहराया गया कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष नरेंद्र खंगराले ने ध्वजारोहण पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा धर्म निरपेक्षता आपसी सद्भाव तथा संघ के जवाब मे कांग्रेस सेवा दल का झंडा वंदन कार्यक्रम जनता से जुडऩे की पहल और डॉ आंबेडकर, महात्मा गांधी , पंडित जवाहर लाल नेहरू के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस सेक्टर प्रभारी खजुरिया बंगला के मुकेश गौर द्वारा किया गया और अंत में बंटी अहिरवार ने आभार माना। इस अवसर पर प्रमुख रूप से मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव तत्कालीन पार्षद आरती नरेंद्र खंगराले , हरि प्रसाद अहिरवार , प्रेम नारायण अहिरवार , पूर्व सरपंच नंदकिशोर मालवीय , पूजा अहिरवार , धनकुंवर मेहर , संगीता अहिरवार आदि । सेवादल कार्यकर्ता महिला पुरुष भरी संख्या में उपस्थित थे ।

0 Comments