प्रत्येक रविवार–थाना परिवार’: सीहोर पुलिस ने योग-ध्यान से की दिन की शुरुआत अपराध समीक्षा कर दिए त्वरित निराकरण के निर्देश अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर थाना मंडी, एसडीओपी बुधनी थाना शाहगंज, एसडीओपी आष्टा थाना पार्वती पहुंचे


पुलिस महानिरीक्षक भोपाल (देहात) ज़ोन श्रीमती रुचिवर्धन मिश्र के निर्देश, डीआईजी श्री राजेश सिंह चंदेल के मार्गदर्शन एवं एसपी श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के नेतृत्व में रविवार को जिले के समस्त थानों व पुलिस कार्यालयों में ‘प्रत्येक रविवार–थाना परिवार’ अभियान आयोजित किया गया।

इसका मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के साथ पुलिसिंग को अधिक संवेदनशील और प्रभावी बनाना है।

दिन की शुरुआत हार्टफुलनेस योग, प्राणायाम और सामूहिक ध्यान से हुई,जिससे पुलिस बल में तनावमुक्ति और सकारात्मक कार्यशैली को बढ़ावा मिले।

अधिकारियों ने थानों में लिया जायजा

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर डॉ प्रशांत चौबे ने मंडी थाने पहुंचकर उपस्थित पुलिस बल से सीधा संवाद किया, इसी क्रम में अनुभाग स्तर पर एसडीओपी बुधनी श्री रवि शर्मा ने थाना शाहगंज तथा एसडीओपी आष्टा श्री दामोदर गुप्ता ने थाना पार्वती थाने पहुंचकर स्टाफ के साथ ध्यान सत्र में भाग लिया तथा विवेचकों के साथ चर्चा का अपराध समीक्षा की । 

अपराध समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने ई-साक्ष्य, ई-विवेचना, पॉक्सो एक्ट एवं साइबर अपराधों की निर्धारित एसओपी के तहत त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। साथ ही, सीएम हेल्पलाइन की 100 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों के प्राथमिकता से निराकरण, आदतन अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई (बाउंड ओवर) और वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

Post a Comment

0 Comments