सीहोर। ऊर्जावान, अनुभवी, कर्मठ एवं कुशल प्रशासक और खिलाड़ी श्री अत्ताउल्लाह खान ने जिला क्रीड़ा एवं कल्याण निरीक्षक, सीहोर के रूप में दायित्व ग्रहण किया है। उनके पदभार संभालने पर शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं खेल जगत से जुड़े लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर शुभकामना संदेश में कहा गया कि श्री अत्ताउल्लाह खान की कार्यशैली में अनुभव, ऊर्जा, संवेदनशीलता एवं नेतृत्व क्षमता का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है। उनके मार्गदर्शन और सकारात्मक सोच से सीहोर जिले में खेल गतिविधियों को नई दिशा एवं गति मिलने की उम्मीद है। उनके व्यापक अनुभव का लाभ शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा पूरे शिक्षा जगत को भी प्राप्त होगा।
बधाई संदेश में विश्वास व्यक्त किया गया कि उनके नेतृत्व में जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों को बेहतर अवसर एवं मार्गदर्शन मिलेगा तथा सीहोर जिला खेलों के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा। सभी ने उनके सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की कामना करते हुए हृदय की गहराइयों से शुभकामनाएं प्रेषित कीं। शुभकामनाएं प्रेषित करने वालों में सतीश त्यागी, , संजय सक्सेना, प्रदीप नागिया, माधव यादव, अरुणा पारे, शैलेन्द्र सिंह चौहान, , लोकेश परमार, अनुराग रावल, मंजू प्रजापति, मनोज व्यास, अर्पित कुल्हारे, जगदीश मालवीय, महेंद्र बाथम, प्रभात मेवाड़ा, शैलेन्द्र चंदेल, अनिल नारोलिया एवं अमित कौशल सहित अन्य लोगों ने श्री अत्ताउल्लाह को बधाई एवं शुभकामनाएं

0 Comments