सीहोर। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर सीहोर पुलिस लाइन ग्राउंड में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में कार्यालयीन कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कृषि विभाग में पदस्थ लेखापाल गणेश कुमार चौरसिया को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, जिला कलेक्टर, जिला पुलिस अधीक्षक एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में श्री चौरसिया को कार्यालयीन अभिलेखों के बेहतर संधारण एवं कार्यालय की स्वच्छता व्यवस्था में प्रशंसनीय कार्य करने तथा उत्कृष्ट शासकीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
श्री चौरसिया राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी एवं अंतरराष्ट्रीय कोच के रूप में भी अपनी पहचान रखते हैं। उनके सम्मानित होने पर वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय, विधायक सुदेश राय, उपसंचालक कृषि अशोक कुमार, उपाध्यक्ष अनिल कुमार जाट, श्रीमती मीनी चौकसे, भारत सिंह मेवाड़ा, प्रदीप देवड़ा, प्रदीप कुमार शर्मा, श्रीमती किरण भल्लावी, श्रीमती प्रियंका राठौर, जय प्रकाश राठौर, श्री इटावरिया जी, संजीव कुमार कनेरिया, कृषि विभाग के बी.एस. मेवाड़ा सहित जिला कृषि विभाग के कर्मचारियों तथा जिला बॉडी बिल्डिंग संघ एवं पावर लिफ्टिंग संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

0 Comments