भाजपा नगर मंडल की मासिक बैठक का आयोजन, नौ अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान होगा आरंभ मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान


सीहोर। बुधवार को शहर के लीसा टाकीज चौराहे स्थित विधायक कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सीहोर की मासिक बैठक का आयोजन किया गया,जिसमें संगठनात्मक एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर मंडल प्रभारी धारासिंह पटेल सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का संबोधन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुआ हर घर तिरंगा अभियान आज राष्ट्रभक्ति का जनआंदोलन बन चुका है। इससे देशवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना मजबूत हुई है। उन्होंने विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

बैठक में श्रद्धेय संत रविदास महाराज की 650 वीं जन्म जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित होने वाले मन की बात कार्यक्रम को अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने तथा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों एवं जनभागीदारी सुनिश्चित हेतु विस्तृत रूप से चर्चा की गई। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण एवं उत्साह के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी धारासिंह पटेल, पूर्व जिला महामंत्री रवि नागले, जिला मीडिया प्रभारी प्रीतेश राठौर, जिला मंत्री प्रीति सोनी, सह मीडिया प्रभारी पवन जैन, संयोजक डॉ गगन नामदेव सहित सभी वरिष्ठजन, मंडल के पदाधिकारी, पार्षदगण, मोर्चा अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेk।


Post a Comment

0 Comments