सीहोर, 11 अगस्त 2026 प्रधान जिला न्यायाधीश श्री संजीव कुमार अग्रवाल ने सामुदायिक मध्यस्थता प्रशिक्षण के प्रतिभागियों को मीडिएटर यूनिक आईडी प्रमाण पत्र प्रदान किए। यह प्रशिक्षण 11 से 13 जुलाई तक आयोजित किया गया था।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समुदाय में प्रशिक्षित मध्यस्थ उपलब्ध होने से अनेक विवाद प्रारंभिक स्तर पर ही शांतिपूर्वक सुलझाये जा सकते है। प्रशिक्षित मध्यस्थ अपने समुदाय विशेष के प्रीलिटिगेशन मामलो का निपटारा गाँव एवं शहर में सामुदायिक मीडिएशन केंद्र स्थापित करके कर सकेंगे। जिला मुख्यालय पर भी शीघ्र ही सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र खोले जाऐगे जिसमें सामुदायिक प्रशिक्षित मध्यस्थ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। इससे न्यायालय में प्रस्तुत होने वाले प्रकरणों में कमी आऐगी तथा विवाद प्रारंभिक स्तर पर ही सुलझाऐ जा सकेंगे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह ने कहा कि सामुदायिक प्रशिक्षित मध्यस्थ प्रशिक्षण के पश्चात् समाज की जिम्मेदारी ओर बढ़ गई है। छोटे छोटे विवादों का हल विधिक रूप से बिना कानून की सीमा का उल्लघन करते हुए किया जाना है। इस अवसर पर मीडिएशन का महत्व बताते हुए सभी को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय श्री वैभव मंडलोई, विशेष न्यायाधीश श्री हेमंत जोशी, जिला न्यायाधीश श्रीमती स्मृतासिंह ठाकुर, जिला न्यायाधीश श्री एम.के. वर्मा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती विनीता गुप्ता, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री फारूक अहमद सिद्दीकी सहित न्यायिक अधिकारीगण, विभिन्न समुदायों के प्रशिक्षत सामुदायिक मध्यस्थ उपस्थित रहे।
.jpeg)
.jpeg)
0 Comments