सीहोर, 11 अगस्त 2026 युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए सीहोर स्थित प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया गया। रोजगार मेले में 452 युवक-युवतियों ने पंजीयन कराया जिनका विभिन्न कंपनियों द्वारा इंटरव्यू लिया गया। मेले में 15 कंपनियों द्वारा 397 आवेदकों का प्रारंभिक चयन किया गया। रोजगार मेले में जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत एक हितग्राही राहुल मेवाड़ा को आटा चक्की एवं किराना दुकान के लिए 05 लाख रूपये के ऋण का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के एलडीएम श्री जयदीप भट्टाचार्य, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री अनुराग वर्मा, जिला रोजगार अधिकारी श्री कमलेश पटेल, प्राचार्य डॉ शीलचंद गुप्ता सहित युवा उपस्थित थे।
.jpeg)
0 Comments