विद्यार्थियों ने तिरंगा यात्रा निकालकर पहुंचाया एकता, अखंडता एवं तिरंगे के सम्मान का संदेश



सीहोर, 13 अगस्त, 2026    सीहोर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस एवं शासकीय विधि महाविद्यालय द्वारा “हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। तिरंगा यात्रा कॉलेज से प्रारंभ हुई और बस स्टैंड, कोतवाली चौराहा, इंग्लिशपुरा होते हुए पुनः कॉलेज पहुँची। यात्रा के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं तिरंगे के सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुँचाया।

     समापन अवसर पर प्राचार्य डॉ. रोहिताश्व कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों, राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, एकता एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्यार्थियों के हितार्थ संचालित विभिन्न शासकीय एवं महाविद्यालयीन योजनाओं की जानकारी देते हुए उनसे इन योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने तथा शिक्षा के साथ राष्ट्र एवं समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। रैली में जनभागीदारी अध्यक्ष श्री सुदीप प्रजापति, श्री राजकुमार साहू सहित प्राध्यापकगण, एनएसएस, एनसीसी के केडेट्स और विद्यार्थीगण उपस्थित थे

Post a Comment

0 Comments