आदि सेवा केंद्रों पर 13 से 15 अगस्त तक होगी जनसुनवाई

सीहोर, 12 अगस्त, 2026    कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले के सभी संचालित आदि सेवा केंद्रों पर 13 से 15 अगस्त 2026 तक जनसुनवाई एवं कल्याणकारी योजना शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों में जनजातीय समुदाय के नागरिकों की शिकायतों का पंजीयन एवं निराकरण किया जाएगा। साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आदि कर्मयोगी स्वयंसेवकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए हितग्राही पंजीयन, शिकायतों के दस्तावेजीकरण एवं प्रकरणों के अनुरक्षण में सहयोग लिया जाएगा।

  जनसुनवाई के माध्यम से जनजातीय नागरिकों को शासकीय सेवाओं एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ आवश्यक सहायता भी उपलब्ध कराई जाएगी। जनसुनवाई के बाद की गई कार्रवाई एवं प्राप्त परिणामों का निर्धारित पोर्टल पर विवरण अपलोड किया जाएगा। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर प्रत्येक आदि सेवा केंद्र पर जनसुनवाई आयोजित कराने तथा आवश्यक जानकारी पोर्टल पर अपलोड कराने के निर्देश दिए हैं।


 



Post a Comment

0 Comments