चर्च मैदान पर 18 जुलाई को जूनियर टीम की ट्रायल

सीहोर। मध्यप्रदेश फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान में आगामी दिनों में होने वाली जूनियर टीम के लिए 18 जुलाई को शहर के चर्च मैदान पर ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। इसमें 15 साल से 17 साल की आयु वर्ग के खिलाड़ी शामिल रहेंगे। इसको लेकर जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया ने ट्रायल के लिए एक समिति का गठन किया है।

एसोसिएशन के सचिव प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शनिवार को शहर के चर्च मैदान पर होने वाले जूनियर टीम के ट्रायल का आयोजन शाम को चार बजे किया जाएगा। इसके पश्चात टीम जिला स्तरीय टीम राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए रवाना होगी। वहीं गुरुवार को एक रोमांचक मैच में सीहोर चिल्ड्रन की टीम ने एमजी क्लब को 3-2 से हराया। इस मैच में सीहोर चिल्ड्रन की ओर से वंश ने 2 गोल, युवराज ने एक गोल किया। इधर एमजी क्लब की ओर से आर्थव ने 2 गोल किए। 


Post a Comment

0 Comments