दतिया उपचुनाव में मोर्चा संभालेंगे जसपाल सिंह अरोरा, मिली जिम्मेदारी


सीहोर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सीहोर जिला पंचायत व सीहोर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता जसपाल सिंह अरोरा को प्रदेश नेतृत्व ने दतिया उपचुनाव की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। अब वे दतिया उपचुनाव में मोर्चा संभालेंगे और इसके लिए वे दतिया भी पहुंच गए हैं। श्री अरोरा का राजनीतिक कद लगातार बढ़ रहा है। श्री अरोरा सीहोर के कद्दावर नेताओं में शुमार हैं। सिख समुदाय का बड़ा चेहरा भी माने जाते हैं। अब पार्टी ने जसपाल सिंह अरोरा को अहम जिम्मेदारियां सौंपते हुए उन्हें मैदान में उतारा है। श्री अरोरा को सीहोर से समर्थकों ने विजयश्री के नारों के साथ रवाना किया। वरिष्ठ भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा को प्रदेश नेतृत्व ने प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया है। इसके साथ ही अब उन्हें पार्टी अहम जिम्मेदारियां भी सौंप रही हैं। श्री अरोरा प्रबंधन के भी माहिर माने जाते हैं। वे सीहोर जिला पंचायत एवं सीहोर नगर पालिका के भी अध्यक्ष रहे हैं। उनकी धर्मपत्नी अमिता सिंह भी सीहोर नगर पालिका की अध्यक्ष रह चुकी हैं।

दतिया उपचुनाव में मिलेगा लाभ -

दतिया में उपचुनाव की तैयारियां चल रही हैं। भाजपा और कांग्रेस में मुख्य मुकाबला है। भाजपा का नेतृत्व हर चुनाव को पूरी तैयारियों के साथ लड़ता है। ऐसे में दतिया उपचुनाव भी पार्टी के लिए बेहद अहम है। यहां से भाजपा ने आशुतोष तिवारी को अपना प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। जसपाल सिंह अरोरा को मैदान में उतारने से भाजपा को यहां से लाभ मिलेगा।


Post a Comment

0 Comments