राजा भोज कॉम्प्लेक्स का भव्य लोकार्पण, 2 करोड़ की लागत से बने आधुनिक व्यावसायिक परिसर की मिली सौगात 40 दुकानों वाले कॉम्प्लेक्स के लोकार्पण से व्यापारियों में खुशी की लहर


सीहोर। शहर के व्यापारिक विकास को नई दिशा देते हुए आज राजा भोज कॉम्प्लेक्स का भव्य लोकार्पण किया गया। लगभग 2 करोड़ की लागत से निर्मित इस आधुनिक कॉम्प्लेक्स में 40 दुकानों का निर्माण किया गया है, जिससे स्थानीय व्यापारियों को बेहतर एवं व्यवस्थित व्यावसायिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। लोकार्पण के अवसर पर दुकानदारों और स्थानीय नागरिकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने कहा कि राजा भोज कॉम्प्लेक्स शहर के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह परिसर व्यापारियों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराएगा और शहर की आर्थिक गतिविधियों को भी गति देगा। नगर पालिका लगातार ऐसे विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है, जिनका सीधा लाभ आम नागरिकों और व्यापारियों को मिले। आगे उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल निर्माण कार्य करना नहीं, बल्कि शहर को व्यवस्थित, सुंदर और सुविधायुक्त बनाना है। आने वाले समय में भी नगर पालिका जनहित के अनेक विकास कार्यों को तेजी से पूरा करेगी, ताकि सीहोर को एक आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित किया जा सके।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन शास्ता, स्थानीय पार्षद विजेंद्र परमार, दिनेश कुशवाहा, कमलेश राठौर, प्रदीप बिजोरिया, आशीष गहलोत, प्रदीप गौतम, अर्जुन राठौर, कमलेश कुशवाहा, लोकेंद्र वर्मा, नरेंद्र राजपूत, अजय पाल, राहुल राय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक एवं व्यापारी उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments