नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत जिला चिकित्सालय सीहोर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित पुलिस अधीक्षक सीहोर सोनाक्षी सक्सेना ने मरीजों के परिजनों को दी नशे से दूर रहने की समझाइश दी



नशामुक्ति अभियान "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" के अंतर्गत आज दिनांक 26 जुलाई 2026 को जिला चिकित्सालय सीहोर में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना उपस्थित रहीं ।

​कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों से सीधे संवाद किया। उन्होंने नशे के सामाजिक, शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति को अंदर से खोखला करता है, बल्कि उसके पूरे परिवार और भविष्य को भी तबाह कर देता है। उन्होंने सभी से एक स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान देने की अपील की तथा नशे से दूरी बनाए रखने की समझाइश दी।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को नशा न करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने हेतु शपथ दिलाई गई ।

संडे के सुकून की टीम और पुलिस प्रशासन के संयुक्त प्रयास से चिकित्सालय में भर्ती मरीजो के परिजनों को भोजन वितरित किया गया। 

​इस अवसर पर 
​डॉ. प्रशांत चौबे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर, सुश्री पूजा शर्मा एसडीओपी सीहोर, रक्षित निरीक्षक सीहोर श्री उपेन्द्र यादव, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रविन्द्र यादव,
​सूबेदार प्राची राजपूत, महिला सेल की टीम, 
​जिला चिकित्सालय के स्वास्थ्यकर्मी
​चिकित्सालय में भर्ती मरीजो के परिजन तथा संडे का सुकून की टीम उपस्थित रही। 

Post a Comment

0 Comments