स्टॉप डायरिया अभियान के तहत एफटीके किट से पेयजल परीक्षण का दिया प्रशिक्षण


सीहोर, 08 जुलाई, 2026  जिले में संचालित स्टॉप डायरिया अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत जहाजपुर के माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को फील्ड टेस्ट किट (एफटीके) के माध्यम से पेयजल की गुणवत्ता जांच करने का प्रशिक्षण दिया गया।

   प्रशिक्षण के दौरान दूषित पेयजल से होने वाली डायरिया सहित अन्य जलजनित बीमारियों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के उपाय बताए गए। विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल के उपयोग, नियमित हाथ धोने, व्यक्तिगत एवं आसपास की स्वच्छता बनाए रखने तथा सुरक्षित पेयजल के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही एफटीके किट के माध्यम से पेयजल की प्राथमिक जांच करने का व्यवहारिक प्रदर्शन भी किया गया।

    अभियान का उद्देश्य आमजन एवं विद्यार्थियों में स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता तथा जलजनित बीमारियों की रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि वर्षाकाल में डायरिया सहित अन्य संक्रामक बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Post a Comment

0 Comments