सीहोर, 08 जुलाई, 2026 पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खाद्य विभाग एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सीहोर के पचामा स्थित तिलहन संघ के गोदाम परिसर में संयुक्त रूप से पौधरोपण किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के 50 पौधे रोपे गए तथा उनके संरक्षण का भी संकल्प लिया गया।
पौधरोपण कार्यक्रम में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने आसपास हरियाली बढ़ाने तथा पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की। इस अवसर पर कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी श्री आकाश चंदेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
.jpeg)
0 Comments