सीहोर, 02 जुलाई, 2026 वर्षा ऋतु के दौरान पेयजल से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा सीहोर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में हैण्डपम्पों में क्लोरिनेशन का कार्य किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जिले के विकासखंड सीहोर में 1397, इछावर में 827, आष्टा में 1068, बुधनी में 69 एवं भैरूंदा के 256 हैण्डपम्पों में क्लोरिनेशन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। शेष हैण्डपम्पों में क्लोरिनेशन का कार्य सतत रूप से किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसी भी परिस्थिति में दूषित जल से फैलने वाली बीमारियों की शिकायतें प्राप्त न हो, इसके लिए विभाग के सहायक यंत्री, उपयंत्रियों और मैदानी अमले द्वारा लगातार ग्रामों का भ्रमण किया जा रहा है। इसके साथ ही जल नमूने एकत्रित कर पेयजल स्त्रोतों के जल परीक्षण का कार्य भी उपखण्डीय प्रयोगशालाओं एवं जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला में नियमित रूप से किया जा रहा है।

0 Comments