अशोक भाटी बने कांग्रेस सेवादल बुधनी विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष


सीहोर। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.बी.श्रीनिवास म.प्र.सेवादल कांग्रेस के अध्यक्ष अविनाश भार्गव तथा जिला सेवादल कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र ख्ंागराले की अनुसंशा पर ग्राम ढोलपुर निवासी भैरूंदा के अशोक भाटी को कांग्रेस सेवादल बुधनी विधानसभा क्षेत्र का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री भाटी म.प्र.कांग्रेस सेवादल के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। वह लम्बे समय से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े रहकर संविधान के मूल्यों एवं जनसेवा के संकल्प के साथ निरंतर कार्य करते आ रहे हैं। उन्होने संगठन को मजबूत बनाने, कार्यर्ताओं को जोडऩे तथा आमजनों की समस्याओं को उठाने में सक्रीय भूमिका निभाई है। सेवादल के माध्यम से युवाओं, महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं को जोडऩे बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने तथा कांग्रेस की विचारधारा को जन-जप तक पहुंचाने का कार्य नई ऊर्जा और उत्साह के साथ आगे बढ़ायेंगें। श्री भाटी अध्यक्ष बनाये जाने पर विक्रम मस्ताल शर्मा, अखलेश गौर, सुभाष पटेल, जसवंत सिंह, नर्बदा प्रसाद बकोरिया, भागीरथ कटारे, सुशील गोलिया, चन्दन मीणा ने बधाई दी है।


Post a Comment

0 Comments