सीहोर। रविवार को सीवन अभियान के वृंदावन के यमुना घाट पर सीवन पुत्र की टीम पहुंची यमुना घाट जहां स्वामी युवराज अनिरुद्धायचार्य महाराज के सानिध्य में यमुना घाट पर दीप प्रज्वलन कर देश की प्रमुख नदियों को स्वच्छ एवं मूल स्वरूप हेतु दिया संदेश,इसी अवसर पर वृंदावन के व्यापारी संघ के अध्यक्ष राजीव बंसल उपस्थित हुए,जहां यमुना घाट पर मां यमुना की पूजा अर्चना कर दीप प्रज्वलन हुए साथ ही सीवन पुत्र प्रदीप चावड़ा द्वारा सभी को यमुना स्वच्छता संकल्प दिलवाया गया।
स्वामी युवराज अनिरुद्धाचार्य ने सीवन अभियान की प्रशंसा की और कहा कि सीवन अभियान आज पूरे देश में तेजी से फैल रहा है जो नदियों की स्वच्छता में सहायक सिद्ध हो रहा है,साथ ही वृंदावन व्यापारी संघ के अध्यक्ष ने कहा कि नदिया जीवन दाहिनी होती है और इन्हें बचाना हमारा ही सबसे बड़ा धर्म है
इस अवसर पर पंडित मोहित राम पाठक,पंडित चेतन उपाध्याय, डॉक्टर प्रदीप सिंह चौहान,समाज सेवी प्रदीप साबू, राधेश्याम मकवाना,मुकेश राय,ब्रजेश पाराशर,संतोष मेवाड़ा,अखिलेश शर्मा,कनीराम मालवीय, लक्ष्मण सिंह चौकसे,कैलाश चव्हाण,विल्सन जैन,आलोक बंसल, डॉक्टर आर सी जैन,मनीष गुप्ता,विनय सिंह,राकेश शर्मा, समय जयपुरिया,शालिनी महेश्वरी,पूजा शर्मा आदि उपस्थित थे।


0 Comments