सीहोर। शहर कांग्रेस के तत्वावधान में आगामी 16 जुलाई को प्रात: 10 बजे स्थानीय न्यू बस स्टैंड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और चुरहट से वरिष्ठ विधायक अजय सिंह (राहुल भैया) शिरकत करेंगे। कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप। अजय सिंह (राहुल भैया) के सीहोर आगमन की खबर से ही स्थानीय कांग्रेसजनों और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। श्री यादव ने आगे बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित होने वाले इस भव्य कार्यक्रम में राहुल भैया कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयुआई) के पदाधिकारियों व जांबाज कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। संगठन की मजबूती और भविष्य की रणनीति पर होगी। उन्होने आगे बताया कि इस संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी समय में संगठन की मजबूती, जनहित के मुद्दों पर मुखर होना और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना है। राहुल भैया कार्यकर्ताओं को संबोधित कर जमीनी स्तर पर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने के मूलमंत्र देंगे।श्री राजीव गुजराती ने जिले के सभी ब्लॉक, नगर, मंडलम-सेक्टर के पदाधिकारियों, युवा कांग्रेस व हृस्ढ्ढ के सभी ऊर्जावान साथियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में समय पर जिला कार्यालय पहुँचकर इस संवाद कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाएं।

0 Comments