सीहोर। मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर विधायक सुदेश राय ने बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से भेंट वार्ता की। उन्होंने मुख्यमंत्री को विधानसभा क्षेत्र में जारी जनहितेशी विकास कार्यों और आगामी विकास योजना की जानकारी दी।
विधायक सुदेश राय ने शहरी और ग्रामीण अंचलों में प्रस्तावित विकास योजनाओं की प्रशासकीय स्वीकृति और धनराशि आवंटन को लेकर भी मुख्यमंत्री से विस्तार पूर्वक चर्चा की।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विधायक सुदेश राय के द्वारा रखे गए जनहितेशी निर्माण कार्य योजनाओं को शीघ्र ही प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया।
भेंट वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि जनता की सुविधाओं के लिए होने वाले निर्माण कार्यों में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। विधायक सुदेश राय ने हृदय से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त किया।

0 Comments