के.एल. बैरागी बने प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के उप प्रांताध्यक्ष जिला कार्यकारिणी ने किया भव्य स्वागत, पेंशनरों के हितों की लड़ाई को मिलेगी नई मजबूती


सीहोर। प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ एवं सक्रिय पदाधिकारी के.एल. बैरागी को संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी में उप प्रांताध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन से जिले सहित प्रदेशभर के पेंशनर्स में हर्ष का माहौल है। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं पेंशनर्स साथियों ने इसे पेंशनरों के हितों को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय बताया है।

प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष श्याम जोशी द्वारा यह मनोनयन संगठन को प्रदेश स्तर पर अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने की दृष्टि से किया गया है। संगठन का उद्देश्य प्रदेश के सभी जिलों में पेंशनर्स एसोसिएशन की गतिविधियों को गति देना, जिन जिलों में अभी तक जिला शाखाओं का गठन नहीं हुआ है वहां नई शाखाओं का गठन करवाना, संगठनात्मक विस्तार करना तथा पेंशनरों की लंबित समस्याओं के निराकरण के लिए प्रभावी पहल करना है।

प्रांताध्यक्ष ने विश्वास व्यक्त किया है कि के.एल. बैरागी अपने लंबे संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय कार्यशैली एवं पेंशनरों के प्रति समर्पित भाव के साथ प्रदेशभर में संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। उनके नेतृत्व में जिला इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी रूप से पक्ष रखा जाएगा।

जिला कार्यकारिणी ने किया सम्मान

मनोनयन की घोषणा के बाद प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन, सीहोर के जिलाध्यक्ष सुन्दरलाल राठौर के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी द्वारा के.एल. बैरागी का पुष्पहार पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री राठौर ने संगठन के प्रांताध्यक्ष श्याम जोशी, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष एल.एन. कैलाशिया तथा कार्यकारी प्रांताध्यक्ष एच.पी. उरमलिया सहित शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने योग्य एवं अनुभवी नेतृत्व को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर पेंशनर्स समाज का सम्मान बढ़ाया है।

उन्होंने कहा कि श्री बैरागी लंबे समय से पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान, संगठन विस्तार तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके उप प्रांताध्यक्ष बनने से प्रदेश के पेंशनर्स को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा तथा संगठन पहले से अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।

पेंशनरों के हितों के लिए रहेगा संघर्ष जारी

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पेंशनर्स को विभिन्न प्रशासनिक एवं वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में संगठन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि के.एल. बैरागी प्रदेश स्तर पर पेंशनर्स की आवाज को मजबूती से उठाएंगे तथा उनके अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करेंगे।

बड़ी संख्या में साथियों ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर डॉ. साधुराम शर्मा, पं. राममूर्ति शर्मा, चंदर सिंह ठाकुर, दिनेश जोशी, दिलीप राठौर, बैनी प्रसाद कुशवाह, सिद्धू सिंह ठाकुर, भगवानदास प्रजापति, मुरलीधर शर्मा, बाबूलाल राठौर, लखनलाल सेन, प्रकाश देवगड़े, दीनदयाल संकवार, भगवती शर्मा, हरिओम शर्मा दाऊ, संतोष जैन (संतु), कुन्दनलाल राय, मि_ूलाल मेवाड़ा, विजय सिंह बिसोरिया, शैलेन्द्र चंदेल, अशोक कुमार दुबे, अरुण कुमार व्यास, देवानंद श्रीवास्तव, नर्बदा प्रसाद खरे, दिनेश तिवारी, सुधीर दुबे, मुन्ने भाई, राजेन्द्र गांधी, एल.एस. सेन, विरेन्द्र सिंह बिसोरिया सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स साथियों ने के.एल. बैरागी को उप प्रांताध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।


Post a Comment

0 Comments