सीहोर। भारत विकास परिषद, सीहोर शाखा द्वारा आज स्थानीय इंप्रिमिस पब्लिक स्कूल, सीहोर में गुरु वंदन - छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती को नमन करते हुए दीप प्रज्वलन के साथ एवं विद्यालय के सभी बच्चों को तिलक लगाकर हुआ।
विद्यालय परिवार द्वारा संस्था के प्रांत सह-सचिव श्री रवि ठाकराल अध्यक्ष श्री रितेश राठौर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री अरविंद गुप्ता सचिव श्री नवीन सोनी_एवं सदस्य श्री महेंद्र कौशल जी का स्वागत किया गया।
संस्था के मीडिया प्रभारी prime24 के एडिटर श्री अरविंद गुप्ता जी ने कार्यक्रम के विषय के अनुरूप प्रेरणादायी उद्बोधन दिया। उन्होंने बच्चों से कहा कि गुरु ही वह कड़ी हैं जो बच्चों को चरित्रवान बनाते हुए अज्ञानता से ज्ञान की ओर एवं अंधकार से उजाले की ओर ले जाते हैं। इसलिए गुरु के मूल्य को समझते हुए उन्हें सदैव सम्मान देना चाहिए।_
इसके पश्चात सभी ने मिलकर विद्यालय की शिक्षिका दीदी श्रीमती मनोरमा जी सिसोदिया को सम्मानित किया। श्रीमती मनोरमा जी विगत 8 वर्षों से विद्यालय को सेवा दे रही हैं। उन्हें माला, शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया एवं उनकी अविरत सेवा को नमन किया गया।
इसी कड़ी में शाला की प्राचार्य श्रीमती सुनीता सोनी का भी माला, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया।
इसके पश्चात विद्यालय के 5 मेधावी विद्यार्थियों शैक्षणिक उत्कृष्टता, नियमितता, समय प्रबंधन एवं निरंतरता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को अष्टगंध से तिलक लगाकर परिषद की भारत को जानो पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष श्री रितेश राठौर_ द्वारा आगामी कार्यक्रम भारत को जानो एवं राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता के बारे में सभी छात्रों एवं शिक्षिकाओं को विस्तृत जानकारी दी गई एवं विद्यालय के अधिक से अधिक बच्चे इसमें भाग लें ऐसा आव्हान किया गया।
अंत में सचिव श्री नवीन सोनी ने सभी शिक्षकों को नमन करते हुए सभी सम्मानित गुरुओं एवं छात्रों को बधाई देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। साथ ही शाला की प्राचार्य द्वारा समिति का एक श्रेष्ठ आयोजन विद्यालय में करने हेतु आभार व्यक्त किया गया।

0 Comments